बरेली में देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, तीन घायल

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में रामपुर रोड पर हुई।

जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के कल्याणपुर शहजादनगर निवासी गोविंद अपने परिवार के साथ शाही क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। देर रात करीब एक बजे स्वाले नगर के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में गोविंद की पत्नी मोनी, पिता खेमकरन और रिश्तेदार रामगुलाम की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद, उनका दो वर्षीय बेटा और एक अन्य परिजन घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ हादसे की वजह माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि थाना किला पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!