दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर: घोड़ा बग्गी में कार की टक्कर, पिता-पुत्र घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा (बरेली)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बिलवा ओवरब्रिज के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने घोड़ा बग्गी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बग्गी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रिठौरा से बारात चढ़ाकर लौट रहे हेमराज प्रजापति (50) और उनके पुत्र राहुल (22) घोड़ा बग्गी से अपने गांव लखीमपुर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर बग्गी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बग्गी चकनाचूर हो गई।

घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना भोजीपुरा के प्रभारी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवाकर कब्जे में ले लिया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के अंदर शराब की बोतल और गिलास मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि चालक नशे में हो सकता है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर स्पीड कंट्रोल के लिए स्पीड ब्रेकर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज