7 साल की आयत फातिमा ने रखा पहला रोजा, की अल्लाह की इबादत

SHARE:

माहे रमजान शुरू होते ही बहेड़ी में दिखने लगी रौनक, परिवार ने बढ़ाया हौसला

बहेड़ी। रहमतों और बरकतों का पाक महीना माहे रमजान का आगाज गुरुवार से हो गया है। रमजान शुरू होते ही नगर में इबादत का माहौल नजर आने लगा है। बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं।
नगर के मोहल्ला मदार नगर निवासी पत्रकार मुमताज़ अली की सात वर्षीय बेटी आयत फातिमा ने भी अपना पहला रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की।

 

छोटी उम्र के बावजूद आयत ने पूरे जज्बे के साथ रोजा रखा और नमाज अदा कर दुआएं मांगी।इस्लाम धर्म के अनुसार नाबालिग बच्चों पर रोजा फर्ज नहीं होता, लेकिन रमजान का चांद नजर आने के बाद आयत फातिमा ने भी रोजा रखने की इच्छा जताई। इस पर उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका हौसला बढ़ाया और उनका उत्साह बनाए रखा।

पूरा दिन रोजा रखने के बाद आयत फातिमा ने परिवार के साथ इफ्तार कर रोजा खोला। इस खास मौके पर परिवार में खुशी का माहौल रहा और सभी ने उन्हें मुबारकबाद दी। परिजनों ने कहा कि इतनी कम उम्र में रोजा रखना बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।
माहे रमजान के आगाज के साथ ही नगर की मस्जिदों और घरों में इबादत का सिलसिला शुरू हो गया है। रोजेदार नमाज, तिलावत और दुआओं में जुटे हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में पाक माह की रौनक साफ दिखाई दे रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!