चलते ट्रक में भड़की आग, 20 मिनट में बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शेरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार  को एक बड़ा हादसा टल गया, जब मोहम्मदपुर गन्ना सेंटर से बहेड़ी चीनी मिल की ओर जा रहा ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में धुएं का गुबार उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महज 20 मिनट के भीतर पूरा ट्रक आग का गोला बनकर राख में तब्दील हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलते वाहन से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद लपटें तेजी से फैल गईं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत ट्रक से छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। उसकी सतर्कता ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के आगे उनकी कोशिशें बेअसर साबित हुईं।

सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज