भोजीपुरा में मुठभेड़ में चार डकैत गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

SHARE:

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने डकैती के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है।

 

पुलिस के मुताबिक , रात करीब 1:40 बजे गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी हुई थी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार में भाग निकला। पीछा करने पर वाहन आगे जाकर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अकरम अली और आसिफ के पैर में गोली लगी, जबकि साहिल और शाहिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एसआई रुक्मेश सिंह और आरक्षी संजय सागर भी घायल हुए हैं।

एसपी ग्रामीण मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और थाना भोजीपुरा में दर्ज धौराटांडा डकैती कांड (मु.अ.सं. 87/26) में वांछित थे। प्राथमिक जांच में अकरम अली पर तीन और आसिफ पर नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, दो तमंचे (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है।

एसपी ग्रामीण ने यह भी बताया कि मुठभेड़ के दौरान कुछ अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग टीम गठित कर दी गई है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!