भमोरा पुलिस ने 10 लाख कीमत की अवैध अफीम के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जनपद बरेली के थाना भमोरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 406 ग्राम अवैध अफीम (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपये) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 13/14 फरवरी की रात क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवचरा–बलिया रोड स्थित नहर पुल के पास एक व्यक्ति अफीम बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राजा राम सिंह निवासी भमोरा, जिला बरेली ( 24 वर्ष) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 406 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।भमोरा पुलिस ने इस बरामदगी के संबंध में थाना भमोरा पर मु0अ0सं0 90/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अभियान के तहत हुई कार्रवाई

भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी आंवला के पर्यवेक्षण में थाना भमोरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज