भाजपा संविधान को कमजोर करने की कर रही है कोशिश: राकेश राठौर

SHARE:

भोजीपुरा। साहू समाज एवं Indian National Congress के संयुक्त तत्वावधान में “संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम” के अंतर्गत ग्राम घंगोरा  घंगोरी  ब्लॉक भोजीपुरा में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश राठौर (सांसद, सीतापुर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने की, जबकि संचालन डॉ. पी.पी. माथुर ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद राकेश राठौर ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा और अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं रहेगा, तब तक वर्तमान सरकार में न्याय मिलना कठिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है ताकि सत्ता में बने रहकर कानून को अपने अनुसार संचालित किया जा सके।

कार्यक्रम के आयोजक अनुराग राठौर ने कहा कि साहू समाज अब जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष को तैयार है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संविधान की रक्षा करना ही समाज के हितों की रक्षा करना है।

कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्ग में जितनी बेरोजगारी आज देखने को मिल रही है, वैसी स्थिति पूर्व की किसी भी सरकार में नहीं रही।अध्यक्षीय भाषण में जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने समाज से संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुटता में ही समाज का उत्थान और कल्याण संभव है। अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजित यादव सहित अनुराग राठौर, रंजीत राठौर, रमेश श्रीवास्तव, आनंद नारायण सिंह, प्रेम शंकर साहू, कमरुद्दीन सेफी, सुशील राठौर, धर्मेंद्र राठौर, अनुदीप राठौर, कुश गुप्ता, नितिन विरमानी, यश राठौर, साहिल राठौर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!