भोजीपुरा पुलिस ने18 मुकदमों का शातिर दबोचा, गौकशी की तैयारी में थे बदमाश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ लोग गौकशी की तैयारी में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगी और उसे मौके से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू निवासी मोलागढ़, थाना भोजीपुरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से करीब 18 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक अवैध छुरी बरामद की गई।

मौके से इकराम निवासी वार्ड-9 धौराटांडा को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। अन्य संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस अभियान चला रही है।

घायल आरोपी और घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि भोजीपुरा में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

एक बदमाश पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में घायल हुआ है, साथ ही एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज