डेयरी किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, किसान एकता संघ कल देगा डीएम को ज्ञापन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। हवाई अड्डा गेट के पास स्थित डेयरी किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में टोल कर्मियों द्वारा डेयरी किसानों को कथित रूप से परेशान किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि डेयरी किसानों के साथ हो रहा अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

किसान नेता डॉ. रवि नागर ने पंचायत को संबोधित करते हुए बताया कि भोजीपुरा टोल प्लाजा के कर्मी आए दिन जेसीबी लेकर डेयरी किसानों को हटाने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में टोल कर्मी जेसीबी के साथ डेयरियों पर पहुंचे और दो दिन के भीतर स्थान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। इसे उन्होंने तुगलकी फरमान करार दिया।

डॉ. रवि नागर ने कहा कि यदि अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई की जा रही है, तो यह सभी के साथ समान रूप से होनी चाहिए। केवल डेयरी किसानों को निशाना बनाना सरासर अन्याय है। उन्होंने साफ कहा कि अगर यह कार्रवाई नहीं रुकी तो किसान एकता संघ आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

किसान नेता ने बताया कि कल सभी डेयरी किसान भारी संख्या में दामोदर स्वरूप पार्क पर एकत्र होंगे और दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष और समान रूप से की जाए।

पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा मंडल, अध्यक्ष बोहरन लाल गुर्जर, तहसील सचिव वीरेश भगत, राजेंद्र खलीफा, वीरेश गुर्जर, श्रीराम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डेयरी किसानों के हक में आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज