नेताजी की प्रतिमा के सामने केक काटकर मनाई गई जयंती, तहरी सहभोज के साथ बसंत पंचमी उत्सव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री चित्रगुप्त सेवा समिति द्वारा प्रेमनगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस (सी.आई.) पार्क में भव्य जयंती समारोह एवं तहरी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, इसके पश्चात प्रतिमा के समक्ष केक काटकर जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, अति विशिष्ट अतिथि श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर जगतगुरु सच्चिदानंद महाराज एवं कार्यक्रम संयोजक सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने संयुक्त रूप से नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी की मृत्यु को लेकर आज तक कोई प्रामाणिक पुष्टि नहीं हो सकी है, इसी कारण उन्हें आज भी जीवित मानते हुए उनका जन्मदिवस केक काटकर मनाया जाता है।

 


मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान देश की आजादी में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनकी संघर्षशील भूमिका के कारण आजादी से पूर्व ही कई देशों ने भारत को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी थी। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

अति विशिष्ट अतिथि जगतगुरु सच्चिदानंद महाराज ने भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा का संक्षिप्त वर्णन करते हुए शास्त्रीनगर में बनने वाले चित्रगुप्त भवन में भगवान की प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम संयोजक गौरव सक्सेना ने कहा कि नेताजी की दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रेरणा लेकर युवा असंभव को भी संभव बना सकते हैं।

उन्होंने भविष्य में शास्त्रीनगर में चित्रगुप्त भवन एवं राजेंद्र नगर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थापना का संकल्प भी दोहराया।कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज