चार श्रम संहिताओं के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों के बीच पर्चा वितरण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। चार श्रम संहिताओं को लेकर नगर निगम कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों के बीच पर्चा वितरण किया गया, जिसमें श्रम संहिताओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी गई।

पर्चा वितरण के दौरान कर्मचारी नेता राजकुमार समदर्शी एवं राजेंद्र सिंह भी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया। कर्मचारियों ने अभियान में रुचि दिखाते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

इस अवसर पर महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने सभी कर्मचारियों से 18 जनवरी को रोटरी भवन में आयोजित होने वाली गोष्ठी में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोष्ठी में चारों श्रम संहिताओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत कल रेलवे जंक्शन पर भी पर्चा वितरण किया जाएगा। इस मौके पर बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन के उप महामंत्री ललित चौधरी एवं जिला मंत्री हरिशंकर भी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज