फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के निधन पर भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने शोक व्यक्त किया। नेताओं ने उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने वाला जनप्रिय नेता बताया

कांग्रेस-सपा ने भी दी श्रद्धांजलि, श्याम बिहारी को बताया सर्वमान्य जनसेवक

SHARE:

बरेली। फरीदपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन पर पूरे जनपद में शोक का माहौल है। उनके निधन पर न केवल भाजपा, बल्कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

सभी दलों ने उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा करने वाला, हरदिल अज़ीज़ और व्यवहार कुशल नेता बताया।डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बरेली ने एक ऐसे विधायक को खो दिया है, जो हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़ा रहता था।

 

उन्होंने कहा कि प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनका व्यवहार सरल और सौम्य था, जिसकी वजह से वे सभी वर्गों में समान रूप से लोकप्रिय थे।वहीं समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भी फरीदपुर विधायक के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप सहित जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सोनकर, अशोक यादव, कलीमुद्दीन, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, गंगा सिंह, संदीप मौर्य, हिमांशु सोनकर, मोहित कश्यप, नाज़िम खान, फईम पठान, लालू, फैज़ान, डम्पी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी।

समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल एक ऐसे जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। उनके निधन से न केवल फरीदपुर विधानसभा, बल्कि पूरे बरेली जनपद ने एक सुलझे हुए और संवेदनशील जनसेवक को खो दिया है।
राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!