बरेली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित भाजपा नेताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रनेता अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि, बरेली में आयोजित अटल स्मृति समारोह

SHARE:

बरेली। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बरेली महानगर (नगर निगम) द्वारा “अटल स्मृति समारोह” का भव्य आयोजन अर्बन हार्ट ऑडिटोरियम में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे। अतिथियों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। अटल जी केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि कवि, पत्रकार और दूरदर्शी राष्ट्रनेता थे। उनकी नीतियों में दूरदृष्टि, नेतृत्व में सेवा भाव और निर्णयों में राजनीतिक कुशलता स्पष्ट दिखाई देती थी।

उन्होंने कहा कि लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का प्रधानमंत्री बनना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। अटल जी की पैतृक भूमि बटेश्वर, शिक्षा कानपुर और संसदीय यात्रा बलरामपुर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करती है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे। तीन बार प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे साहसिक निर्णयों से उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उनकी राजनीति में गरिमा, शब्दों में संयम और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि अटल जी का जन्मदिवस “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया जाता है। वे एक श्रेष्ठ वक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे, जिनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम और मानवता की झलक मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि अटल जी ने शांति और संवाद को प्राथमिकता दी। लाहौर बस यात्रा उनके शांतिप्रिय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जाने मीडिया से बातचीत में मंत्री जी ने क्या कहा

जलशक्ति मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृतियां सदैव देशवासियों के दिलों में जीवंत रहेंगी। उन्होंने राष्ट्र के निर्माण और विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस सांसद द्वारा संविधान को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा भाजपा विरोध का रहा है। कांग्रेस ने न तो स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया और न ही राष्ट्र के लिए बलिदान देने वालों के लिए कुछ किया, बल्कि केवल एक ही परिवार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कांग्रेस को वंशवाद की राजनीति करने वाली पार्टी बताया।

बरेली में हाल के दिनों में हुई घटनाओं पर पूछे गए सवाल पर जलशक्ति मंत्री ने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी वर्ग या धर्म से हो, यदि कानून का उल्लंघन करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। दंगा हो या कोई अन्य घटना, कानून अपना काम पूरी सख्ती से करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों के त्योहारों की समान चिंता करती है और “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित पार्टी है, जो अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर चलती है और जनता के विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रही

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!