दीपू दास की हत्या के विरोध में विहिप–बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन

SHARE:

बहेड़ी ।बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में आज बहेड़ी में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान जिला विशेष संपर्क प्रमुख ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार और हिंसक घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। दीपू दास की नृशंस हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि इस मामले की न केवल कड़ी निंदा होनी चाहिए, बल्कि दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा भी मिलनी चाहिए।

विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाए और बांग्लादेश सरकार पर वहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव बनाए। उन्होंने साफ कहा कि यदि अत्याचार नहीं रुके और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो संगठन अपना आंदोलन और तेज करेगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में न्याय की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विहिप जिला विशेष संपर्क प्रमुख विपिन गंगवार, जिला संयोजक वीरपाल, नगर अध्यक्ष महावीर ठाकुर, जिला धर्माचार्य प्रमुख विवेक पंडित, प्रखंड संयोजक वीरेंद्र कश्यप, प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल चौधरी सहित दिलीप गंगवार, अरविंद दिवाकर, हरवीर सिंह, नरेश, राहुल कठेरिया, हिमांशु चौहान, अंकित रस्तोगी, राजा महाजन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!