विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन का सेवा व जागरूकता अभियान, देशभर में हुआ वृक्षारोपण

SHARE:

लखनऊ/हरदोई/नई दिल्ली। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन ने देशभर में सेवा, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. आज़ाद और युवा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर दिव्यांग युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा और राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से विश्व दिव्यांग दिवस को धूमधाम से मनाया। नेताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर, स्वावलंबी और सम्मानपूर्ण बनाना है। “हम युवा शक्ति दिव्यांग साथियों के साथ खड़ी है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेगी,” उन्होंने कहा।

देशव्यापी कार्यक्रम के तहत “एक वृक्ष–एक दिव्यांग के नाम” अभियान चलाया गया, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरदोई जिलाध्यक्ष एहसानुल हक, युवा कार्यकर्ता डॉ. ज़िमाम अंसारी और जिला कमेटी सदस्यों ने मल्लावां क्षेत्र में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारी संस्कृति का मूल आधार है और प्रकृति संरक्षण मानव जीवन की प्राथमिक जिम्मेदारी।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा— “दिव्यांग एकता जिंदाबाद, यही हमारे संगठन की शक्ति और प्रेरणा है।”

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!