जिलाधिकारी गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा — लव मैरिज कर पहुंचे जोड़े को परिजनों ने दबोचा,  वीडियो वायरल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिलाधिकारी कार्यालय गेट पर मंगलवार दोपहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब अपनी सुरक्षा के लिए पहुंचे लव मैरिज किए जोड़े को अचानक युवती के परिजनों ने घेर लिया। देखते ही देखते जमकर हंगामा, चीख-पुकार और गाली-गलौज शुरू हो गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

 

सुभाषनगर क्षेत्र के मणिनाथ की रहने वाली युवती ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर तहरीर दी

प्रार्थिनी के अनुसार उसके पिता का देहांत हो चुका है और वह हाईस्कूल अंकतालिका के मुताबिक पूर्णतः बालिग है। उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 दर्ज है, जिसके अनुसार उसकी उम्र 18 वर्ष 11 माह 1 दिन है। युवती ने बताया कि उसने 2 दिसंबर को आर्य समाज रीति से अपनी मर्जी से विवाह किया है, जिसमें किसी का कोई दबाव नहीं रहा।

“मां और मामा जबरन एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कराना चाहते थे” — युवती का आरोप
युवती का गंभीर आरोप है कि उसकी मां प्रीति सक्सेना, मामा सौरभ जौहरी और आशू जौहरी उसे उसकी इच्छा के खिलाफ एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कराने पर उतारू थे। विरोध करने पर परिवार ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं।

प्रार्थिनी ने साफ कहा है कि ना ही उसे किसी ने बहलाया-फुसलाया और ना ही उसका अपहरण किया गया। वह अपनी मर्जी से घर से निकली है और परिवार द्वारा की गई किसी भी शिकायत को उसने पहले से ही झूठा और निराधार करार दिया है।

युवती की सुरक्षा की मांग
युवती ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उसकी मां और मामा द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और उसे तथा उसके पति को सुरक्षा प्रदान की जाए, क्योंकि परिवार की ओर से खतरा बना हुआ है।हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह अलग किया। वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है और मामले की जांच जारी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज