नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा— आधुनिक भारत के निर्माता को भुलाया नहीं जा सकता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू

की जयंती कांग्रेस कार्यालय रामपुर बाग में श्रद्धा के साथ मनाई।

कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके जीवन, संघर्ष और देश के निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की, जबकि संचालन कमरुद्दीन सैफी ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत की नींव रखने वाले महान पुरुष थे। देश की आजादी के लिए वर्षों जेल में रहने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में संस्थानों, उद्योगों, विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में जो आधार खड़ा किया, वह आज भी देश की मजबूती का स्तंभ है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि नेहरू जी दूरदर्शी और प्रगतिशील सोच के धनी थे। देश के विकास के लिए उनका दृष्टिकोण आज भी मार्गदर्शक है और उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी ने उन्हें त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि संपन्न परिवार से होने के बावजूद नेहरू जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में खुद को पूरी तरह झोंक दिया और यातनाएं सहकर भी पीछे नहीं हटे।

पूर्व शहर प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि नेहरू जी की निडरता, मजबूत इच्छाशक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण ने भारत को एक नई दिशा दी।

कार्यक्रम में डॉ. मेहंदी हसन, डॉ. हरीश गंगवार, राजेंद्र सागर, जिया-उर-रहमान, इकबाल रज़ा, महेंद्र गंगवार, सुरेश चंद्र वाल्मीकि, उल्फत सिंह कठेरिया, अकरम खान, जितेंद्र बाबू, घनश्याम सागर, रियासत हुसैन, मोबिन अंसारी, योगेश जायसवाल, रतन जायसवाल, तीरथ मधुकर, श्याम स्वरूप गुप्ता, जोया रानी खान और दीपेंद्री गुप्ता सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज