हर पदाधिकारी बनेगा अपने बूथ का बी.एल.ए.: दिनेश दद्दा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश दद्दा के नेतृत्व में केंट विधानसभा एवं शहर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर डॉ. हरीश गंगवार ने वार्ड 70 और वार्ड 26 का दौरा किया। इस दौरान पार्टी की ओर से बी.एल.ए. (Booth Level Agent) नियुक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया।

दौरे के पश्चात प्रवक्ता पंडित राज शर्मा के निवास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें महानगर अध्यक्ष श्री दद्दा ने कहा कि संगठन में कार्यरत सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ पर बी.एल.ए. के रूप में कार्य करना होगा।

प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने स्वयं अपने बूथ पर बी.एल.ए. बनने की घोषणा करते हुए कहा कि अगर हमें पार्टी को सत्ता में लाना है तो हर पदाधिकारी को ज़मीन पर उतरकर कार्य करना होगा। पार्टी हित में जो भी कार्य होगा, उसे पूरे मन और समर्पण से करना चाहिए।

बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, कोऑर्डिनेटर डॉ. हरीश गंगवार और वार्ड 70 से पूर्व सभासद प्रत्याशी सौरभ सिंह उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment