SIR पर विपक्ष को घेरा, बिहार जीत का भरोसा जताया,बरेली में बोले केंद्रीय मंत्री बी.एल. मौर्य

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बरेली में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बी.एल. मौर्य ने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज देशवासियों के साथ वंदेमातरम गाकर इस ऐतिहासिक अवसर को और भी खास बना दिया है।

बी.एल. मौर्य ने कहा कि वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह देश की एकता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। देश के कोने-कोने में आज इसके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने इस मौके पर विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि SIR पहले भी होता आया है। इसमें वोटर लिस्ट में संशोधन, डबल नाम हटाने और नए वोट जोड़ने जैसे कार्य किए जाते हैं। बिहार चुनाव में भी SIR हुआ था और अब यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में शुरू होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में SIR के दौरान तमाम फर्जी वोटर पाए गए। ऐसे वोटरों को, जो रोहिंग्या या घुसपैठियों से जुड़े हैं, हटाया जाना चाहिए। मैं SIR का स्वागत करता हूं।

विपक्ष पर तंज कसते हुए बी.एल. मौर्य ने कहा कि जहां ये चुनाव जीतते हैं वहां कुछ नहीं बोलते, लेकिन जहां हार जाते हैं वहां ईवीएम या व्यवस्था को दोष देने लगते हैं। बिहार में एनडीए की स्पष्ट बहुमत से जीत तय है और विपक्ष बौखलाया हुआ है। अखिलेश यादव को परिवारवाद से ही फुर्सत नहीं है। भाजपा केंद्र और उत्तर प्रदेश दोनों में लगातार आगे बढ़ रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज