शीशगढ़।आम के हरे भरे फलदार पेड़ों को काटते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया।पुलिस ने मौके से लकड़ी काटने के उपकरण व कटे पेड़ों के 21 गट्ठे बरामद कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह ने वताया कि मुखबिर की खास सूचना पर ग्राम गिरधरपुर पेट्रोल पम्प के पीछे से आम के हरे पेड़ बिना प्रशासनिक अनुमति के काटते हुए जमा हुसैन पुत्र फ़िदा हुसैन निवासी जाफरपुर,निसार खान पुत्र यूसुफ खान निवासी कमालपुर को गिरफ्तार कर मौके से पेड़ काटने के उपकरण दो दाव व कुल्हाड़ी व 21 गट्ठे हरे आम के बरामद किए हैं।
तीसरा व्यक्ति रहीस अहमद पुत्र जहूर अहमद निवासी जाफरपुर मौके से फरार हो गया।तीनों अभियुक्तों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई हैं।
Author: newsvoxindia
Post Views: 65




