फतेहगंज पश्चिमी में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, नगर में गूंजे जयकारे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।कस्बे में शनिवार देर रात हर साल की तरह इस बार भी महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर के जानकी देवी इंटर कॉलेज से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार, लोधी नगर चौराहा, शाही रोड और भिटौरा स्टेशन होते हुए वापस चौकी के पास बने पंडाल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे नगर में शोभायात्रा के दौरान वाल्मीकि समाज के जयकारे गूंजते रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष देवधर वाल्मीकि ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बाल्मीकि समाज के लोगों ने अतिथियों का पगड़ी, पट्टा और बैच लगाकर भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष देवधर वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

शोभायात्रा में मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सभासद मोनू सिंह, प्रेम कोरी, अशोक सिंह, मनोज दिबाकर, गौरव मिश्रा, आरएसएस प्रचारक नितिन सिंह, संजू वाल्मीकि (शोभायात्रा अध्यक्ष), रामपाल वाल्मीकि, राजकुमार वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि, और राजेश कुमार वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र थाना प्रभारी अभिषेक कुमारचौकी प्रभारी अनुप सिंह पुलिस बल के साथ शोभायात्रा मार्ग पर तैनात रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज