सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।

कस्बे के मोहल्ला शरीफ नगर में बुधवार को उस समय कोहराम मच गया जब 40 वर्षीय जावेद पुत्र माजिद की सर्पदंश से मौत हो गई।परिजनों के अनुसार जावेद विलासपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करता था। बुधवार सुबह नींद के दौरान अचानक उसे सांप ने काट लिया।

जावेद ने खुद परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वे उसे तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद जावेद को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर की बात मानने के बजाय परिजन उसे झाड़-फूंक कराने कई स्थानों पर भी ले गए, किंतु तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बुधवार शाम गमगीन माहौल में जावेद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस घटना से परिवार और मोहल्ले में गहरा शोक छाया हुआ है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment