भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने दीपक गुप्ता

Picture of Anuj Saxena

Anuj Saxena

FOLLOW US:

SHARE:

कासगंज। विधान सभा चुनाव में अभी समय हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का नाम घोषित किया है। नाम घोषित होते ही व्यापारी नेताओं में हर्ष का माहौल है।

 

उन्होंने नव नियुक्त जिला संयोजक को पुष्पहार पहना कर खुशी का इजहार किया।कासगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक के लिए तीन नाम भेजे थे, जिनमें से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल ने कासगंज के वरिष्ठ व्यापारी नेता दीपक गुप्ता का नाम घोषित किया है। उनका नाम घोषित होते ही व्यापारियों में हर्ष का मौहाल है।

व्यापारियो ने बताया कि दीपक गुप्ता को संयोजक बनने से संगठन को मजबूती ही मिलेंगी बल्कि व्यापारियों के हित की बात होगी। व्यापारियों की समस्याओं का ध्यान रखा जाएगा। हर्ष व्यक्त करने वालों में अन्नू पल्तानी , डा, लायक अली, रोहतास यादव, राजेंद्र गुप्ता,योगेश गौड़ ,डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता कौशल साहू नवल कुलश्रेष्ठ संजय धूपड़ अजय डांगरा सौरव सिंघल दामोदर दास गुप्ता दीपक चेयरमैन शरद गुप्ता आकाश दीप वर्मा केपी सिंह अजय शर्मा गौरी शंकर शर्मा डॉ विकास गुप्ता प्रदीप गुप्ता प्रवीण गुप्ता अजय गुप्ता जय प्रकाश गुप्ता प्रखर गुप्ता शिवकुमार भारद्वाज सहित व्यापारियों एव जिले भर के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Anuj Saxena
Author: Anuj Saxena

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज