तिरंगे की शान में गूंजा भाजपा कार्यालय, ध्वजारोहण कर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया।

ध्वजारोहण के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, हमारी एकता और देश की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राष्ट्र की सेवा और समाज के उत्थान के लिए निरंतर समर्पित रहें।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया और महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे उपस्थित रहे।

इसके साथ ही श्रुति गंगवार, प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, बंटी ठाकुर, डॉ. विनोद पागरानी, शिवमंगल राठौर, अमन सक्सैना, संजीव शर्मा, राजकिशोर कश्यप, मंगलेश सक्सेना, शिखा मल्होत्रा, कन्हैया राजपूत, राजीव कश्यप, मोहित अरोड़ा, मोहित तिवारी, नरेंद्र मौर्य, जयदीप चौधरी, अजय मौर्या, बृजेश प्रताप सिंह, अजय चौहान, विपिन भास्कर समेत भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्षद भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

भाजपा कार्यालय में तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के माहौल में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज