मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में गूंजे आज़ादी के तराने, टीटीएस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।79वें स्वतंत्रता दिवस पर दरगाह आला हज़रत स्थित मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम

में आज़ादी का जश्न बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद मदरसे के छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर रंगारंग रैली निकाली।

इस मौके पर उलेमा-ए-किराम ने मुल्क की आज़ादी में मुसलमान क्रांतिकारियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की आज़ादी हिंदू और मुस्लिम दोनों की साझा कुर्बानियों का परिणाम है। उन्होंने नई पीढ़ी से अपील की कि वह मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए एकजुट होकर काम करें। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को मिठाई भी वितरित की गई।

समारोह में प्रिंसिपल मुफ्ती आकिल रज़वी, मुफ्ती सलीम नूरी, मौलाना डॉक्टर एजाज़ अंजुम, मुफ्ती जमील, मुफ्ती अख़्तर, मुफ्ती अय्यूब नूरी, मुफ्ती कलीम उर रहमान, मुफ्ती मुजीब, मुफ्ती मोइनुद्दीन, मुफ्ती सय्यद शाकिर अली, मास्टर कमाल और अनवारूल सादात समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

उधर, टीटीएस (तंजीम तौहीद-ए-इस्लाम) की टीम ने मंडल महासचिव मुजाहिद रज़ा और जिला अध्यक्ष मंजूर खान के नेतृत्व में इस्लामिया मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में नईम नूरी, साजिद नूरी, इशरत नूरी, सबलू अल्वी, यूनुस गद्दी, इरशाद रज़ा, सय्यद माजिद अली, आरिफ रज़ा, सुहैल रज़ा, अरबाज रज़ा, आदिल रज़ा, सय्यद एजाज़ और अब्दुल माजिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से शहर की गलियां गूंज उठीं।

इसके अलावा मरकज़ एड सेल की ओर से मोहसिन हसन खान के नेतृत्व में कोहाड़ापीर चौराहे पर झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर शहर विधायक संजीव अग्रवाल ने तिरंगा फहराया और आमजन को शरबत व ठंडा पानी पिलाने के लिए सबील का आयोजन किया गया।पूरा दिन शहर में देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज