बरेली में 17 अगस्त का प्रबुद्ध जन सम्मेलन स्थगित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी बरेली मंडल द्वारा 17 अगस्त 2025 को संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में प्रस्तावित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है। बरेली पुलिस और प्रशासन ने आगामी त्योहारों एवं आला हज़रत उर्स को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाने का कहा  था।

 

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश और प्रशासन के आग्रह का सम्मान करते हुए आयोजन को रद्द करने का निर्णय लिया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि भीम आर्मी संस्थापक एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को आना था, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के कारण अब वह 17 अगस्त को बरेली नहीं आएंगे।

पार्टी ने बताया कि सम्मेलन की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने कहा कि नई तिथि की घोषणा होते ही प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी जाएगी।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज