पूजा पाल पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान—भाजपा रखेगी पूरा ध्यान, सपा से निष्कासन पर उठाए सवाल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “भाजपा उनका पूरा ध्यान रखेगी”। हालांकि, पार्टी में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि यह निर्णय लेना भाजपा अध्यक्ष का अधिकार है।

 

मंत्री ने जानकारी दी कि आंवला क्षेत्र में वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण जन्माष्टमी के दिन मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. मौर्य, प्रदेश के मंत्री संदीप सिंह, सांसद साक्षी महाराज, जिला प्रभारी जेपी.एस. राठौर, संत स्वामी प्रवक्तानंद सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

 

धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयासरत है। देशी गाय की नस्ल सुधार से दूध उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सपा से निष्कासन का कारण
विधानसभा में गुरुवार को सपा नेतृत्व को खुली चुनौती देने के कुछ घंटे बाद ही पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उनकी नाराजगी की मुख्य वजह माफिया अतीक अहमद का पार्टी में वर्चस्व और उनके पति राजू पाल की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होना रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज