स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली, 15 अगस्त।

स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में देशभक्ति का माहौल छा गया।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से अग्रसर है। 2047 तक देश को “सोने की चिड़िया” और “विश्व गुरु” बनाने का लक्ष्य है।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अधिकारी और सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखकर धर्मवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद और संप्रदायवाद से ऊपर उठना होगा। कर्मवाद को अपनाकर ही हम विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आमजन की संख्या 80 प्रतिशत है और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। जनपद के विकास की गति को और तेज करना हमारा संकल्प है।

समारोह में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों महरून निशा, सलीम खां, इशहाक खां, किरन आजाद, असद महमूद, विमल जौहरी, उर्मिला असद, अजय भारत, अनिल कुमार साहनी, देवांग सक्सेना, नवाब लियाकत अली, मुस्तफा अली खान, शगुफ्ता खान, राशि आनंद, फरहानाबी, पुष्पलता गुप्ता, जयपाल और मिथलेश ठाकुर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं कृष्निसा मिश्रा, अंकिता जौहरी, इशिका सक्सेना, वैष्णवी गुप्ता, अर्पिता, सौम्या कसौधन, खुशी अग्रवाल और वैष्णवी राठौर के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं श्रुति प्रज्ञानन, चक्षुप्रिया सोम और डॉ. राम श्री को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज