भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे देशभक्ति के नारे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। हर घर तिरंगा

अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा संगठनात्मक जिला बरेली की सभी विधानसभाओं में मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं का उद्देश्य लोगों में देशप्रेम, राष्ट्र के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को याद दिलाना था, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले सके।

भोजीपुरा विधानसभा के रिठौरा मंडल में जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, व्यापारी, युवा और महिलाएं शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना का प्रतीक है। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरव का प्रतीक है, जिसकी शान और सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

 

उन्होंने कहा कि आज का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसमें जनता की एकता व राष्ट्रप्रेम अहम भूमिका निभा रहा है। “तिरंगे के नीचे हम सभी एक हैं, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखें और तिरंगे के सम्मान में सदैव एकजुट रहें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अभय चौहान, राहुल साहू, रिठौरा चेयरमैन प्रतिनिधि अमित गुप्ता, नेहा कन्नौजिया, किरण पटेल, मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल, वेदराम, हिमांशु गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज