तिरंगा केवल ध्वज नहीं, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की भावना का प्रतीक है

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मथुरा, एनवीआई रिपोर्टर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के धौली प्याऊ मंडल द्वारा रविवार शाम 05 बजे बजरंग धर्मकांटा से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो महोली रोड होते हुए प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के मथुरा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर ‘राजू’यादव उपस्थित रहे। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम की अनगिनत बलिदान गाथाओं और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हम सभी को यह संकल्प दिलाता है कि हम भारत की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। धौली प्याऊ मंडल की यह तिरंगा यात्रा इस बात का प्रमाण है कि ब्रजभूमि का हर नागरिक राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि इस भव्य तिरंगा यात्रा में आपकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सिद्ध कर दिया है कि मथुरा महानगर के प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक के हृदय में राष्ट्र के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर विधायक श्रीकांत शर्मा का आभार व्यक्त किया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पुलिस प्रशासन, मीडिया और क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर अभियान संयोजक चंद्रपाल कुंतल, सह संयोजक पवन हिंडोल, तिरंगा अभियान संयोजक युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक, मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक, संजय शर्मा, हरिओम शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, दिनेश अग्रवाल, विपिन चाहर, श्वेता शर्मा, दीपा अग्रवाल, पार्षद कुलदीप पाठक, पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर सिंह, ललित गौतम, धर्मेश नौहवार एड, हरेंद्र शर्मा, रमाकांत शर्मा, राजू बादल शर्मा, बलराम शर्मा, राजीव राज पाठक आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज