उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की युवा टीम का गठन, नए सदस्यों का हुआ स्वागत

Picture of Anuj Saxena

Anuj Saxena

FOLLOW US:

SHARE:

 

कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यों को और अधिक गति देने तथा युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए एक नई युवा टीम का गठन किया गया। इस टीम के गठन की औपचारिक घोषणा एक विशेष स्वागत समारोह के दौरान की गई, जिसमें जिला एवं नगर स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोड़कर ही व्यापार मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला महामंत्री डॉक्टर फारुख ने नवनियुक्त सदस्यों को उनके उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

 

जिला युवा अध्यक्ष विकास गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं। जिला युवा महामंत्री अमित बार्ष्णेय ने कहा कि उद्योगों, रोजगार और युवाओं की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे। उन्होंने व्यापार जगत और युवा शक्ति के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और व्यापारियों का अनुभव मिले, तो जिले की अर्थव्यवस्था नई ऊँचाइयों को छू सकती है।

नवगठित युवा टीम में नगर अध्यक्ष युवा अरविंद कुमार के नेतृत्व में पवन यादव और अंशुल अग्रवाल को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। भव्य वार्ष्णेय, रिंकू साहू, जीतू कुशवाहा और आकाश गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं मोनू वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। अमित कुशवाहा, शिवम शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, ऋषभ सिंघल और एंजल महेश्वरी को नगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला अनीता उपाध्याय, जिला युवा महामंत्री विनय राज पन्नू और अमित वार्ष्णेय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह युवा टीम व्यापार मंडल के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और स्थानीय व्यापारियों के हितों के लिए सक्रियता से काम करेगी।

जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस पहल के माध्यम से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का लक्ष्य युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ते हुए व्यापार जगत की चुनौतियों का सामूहिक रूप से समाधान करना है। वहीं नई टीम के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे मिलकर कासगंज के व्यापारिक विकास के लिए कार्य करेंगे।

Anuj Saxena
Author: Anuj Saxena

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज