बदायूं: पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में जहर खाया तो लिखी गई एफआईआर

Picture of Anuj Saxena

Anuj Saxena

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं, एनवीआई संवाददाता

बदायूं जिले के मूसाझाग थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर गुस्से में आई महिला ने एसएसपी कार्यालय जाकर जहर खा लिया। पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को फौरन जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।। जहां उसकी हालत सामान्य है। महिला के जहर खाने के बाद मूसाझाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

जहर खाने वाली महिला निशा पत्नी मुसर्रत बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव तालगांव की रहने वाली है।सूचना मिलने पर पहुंचे महिला के परिजनों ने बताया कि निश्रा और मुसर्रत के बीच एक साल पहले तक प्रेम प्रसंग चला। परिवार के लोगों को इसका पता चला तो गांव में पंचायत हुई। ग्रामीणों की सहमति के बाद दोनों का निकाह करा दिया गया।

मुसर्ररत दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले वह निशा को भी अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां निशा भी मजदूरी करने लगी थी। आरोप है कि मुसर्रत उसे दिल्ली में छोड़कर खुद घर वापस आ गया। इसके बाद निशा भी गांव पहुंच गई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि निशा पिछले सात महीने से पति मुसर्रत के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस के पास चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

इससे गुस्से में आकर निशा बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस निशा की ओर से उसके पति मुसर्रत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात डॉ. केके सरोज के अनुसार महिला ने विषाख्त पदार्थ खाया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसकी हालत सामान्य है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Anuj Saxena
Author: Anuj Saxena

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज