इंजीनियर अनीस व पंडित दीपक शर्मा ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, 2027 की तैयारियों में जुटी सपा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह के बीच महानगर उपाध्यक्ष सिंपल कन्नौजिया एवं जिला सचिव सीताराम भारती को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख भूमिका निभाते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप , महानगर अध्यक्ष शमीम  खां सुल्तानी,इंजीनियर अनीस अहमदपंडित दीपक शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। सभी नेताओं ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने और बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनाने पर जोर दिया।

इंजीनियर अनीस अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही आम जनता की असली आवाज है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वे लगातार जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। वहीं पंडित दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यपमहानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, शुभलेश यादव, कदीर अहमद, रविन्द्र यादव, राजेश मौर्या, अशोक यादव, प्रमोद विष्ट, संजीव सक्सेना, समयुन खान, समेत दर्जनों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष सिंपल कन्नौजिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा से पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सिर्फ 2027 में सपा सरकार बनवाना है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज