सपा की रणनीति तेज़: 2027 की सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश, गांव-गांव पहुंचा रहे पीडीए का संदेश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शिवचरन कश्यप बोले – बूथ जीते तो सत्ता परिवर्तन तय, जनता बदलाव को तैयार

बरेली। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लक्ष्य बनाकर अपनी रणनीति को गांव-गांव, गली-गली तक धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें बूथ स्तर की मजबूती, जनसमस्याओं पर संघर्ष और पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग की भागीदारी पर ज़ोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा, “बूथ जीतेंगे तो 2027 में सरकार बनाएंगे। समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता आज पीडीए की सोच के साथ मैदान में है और गांव-गांव तक पहुंच रहा है। प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार बैठी है।”

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और सफाई व्यवस्था की बदहाली से आम जनता परेशान है। समाजवादी कार्यकर्ता हर वार्ड में इन मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं, जिससे जनता का झुकाव फिर से सपा की ओर हो रहा है।

पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि “आज किसान ठगा गया है, नौजवान रुका हुआ है और व्यापारी डरा हुआ है। ऐसे माहौल में समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाकर परिवर्तन लाएगी।”

बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। इस दौरान राजकुमार पाल को जिला उपाध्यक्ष और मो. मुस्ताक अहमद को पदभार मिलने पर जोरदार स्वागत किया गया और बधाइयों का सिलसिला चला।

इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। अखलाक अहमद, राजेश अग्रवाल, बृजेंद्र यादव, समर्थ मिश्रा, नदीम अली, मनोहर पटेल, दिनेश यादव, सुरेंद्र सोनकर, दीपक शर्मा, हैदर अली, ब्रजेश श्रीवास्तव सविता, सूरज यादव, राजेश मौर्य, द्रोण कश्यप समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में सुरेंद्र यादव, रामसेवक प्रजापति, मो. एजाज अहमद, डॉ. सफीकुद्दीन, रश्मि हाशमी, राजवीर यादव, चमन सिंह, यशवंत सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि 2027 का चुनाव बदलाव की नींव रखेगा और सपा की सरकार बनेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज