बीमा कर्मचारियों की हड़ताल की तैयारी तेज, सभा  कर उठाई प्रमुख मांगें

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बीमा कर्मचारी संघ, बरेली डिवीजन ने मंगलवार को मंडल कार्यालय पर द्वार सभा का आयोजन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को दोहराया।

सभा की अध्यक्षता और संचालन बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद देव सेवक ने किया। उन्होंने हड़ताल की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह केवल कर्मचारियों के अधिकारों की नहीं, बल्कि बीमा उपभोक्ताओं के हितों की भी लड़ाई है।

बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि हड़ताल से पहले 8 जुलाई को शाम 5:30 बजे पंजाब एंड सिंध बैंक, सुरेश शर्मा नगर कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, हड़ताल के दिन 9 जुलाई को दोपहर 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा, आनंद आश्रम रोड पर भी प्रदर्शन होगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।

बीमा कर्मचारी संघ की महामंत्री गीता शांत ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में क्लास 3 और 4 पदों पर स्थायी भर्ती, पुरानी पेंशन योजना का एक और विकल्प देने, और बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई के प्रस्ताव को रद्द करने जैसी मांगे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को सुबह 10 बजे मंडल कार्यालय पर जुटने का आह्वान किया गया है।

अध्यक्ष अरविंद देव सेवक ने यह भी कहा कि बीमा प्रीमियम पर लगे जीएसटी को समाप्त करने की मांग भी हड़ताल का मुख्य मुद्दा रहेगा, जिससे अभिकर्ताओं को काम करने में राहत मिल सके।

इस सभा में विनीता पटेल, दिव्यांशी सक्सेना, मंटू कुमार, मनोज कश्यप, दीपक मेहरा, अनामिका सारस्वत, सचिन शुक्ला, गयासुद्दीन, अरविंद गुप्ता, मुस्तकीम, संदीप कुमार समेत अनेक बीमा कर्मचारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज