बरेली नगर निगम की कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए चुनाव आज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली

नगर निगम की कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में सपा ने बुधवार शाम वार्ड-73 बिधौलिया से पार्षद गुल बशर अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया, लेकिन बोर्ड में बहुमत से अधिक पार्षदों वाली पार्टी भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी बैठक से कुछ देर पहले ही अपने पत्ते खोलेगी। कुछ पार्षद कार्यकारिणी में स्थान पाने के लिए अपने नाम की पैरवी संगठन में करा रहे हैं। प्रबल संभावना है कि निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

सपा ने गुल बशर अंसारी को बनाया प्रत्याशी

सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि पार्षद दल की बैठक बुलाकर अपने सभी पार्षदों से रायशुमारी की। पार्टी ने कार्यकारिणी चुनाव लड़ने के पार्षदों से आवेदन मांगे थे। इसमें आरिफ कुरैशी, अब्दुल कयूम मुन्ना, शमीम अहमद, शाकिर, इकबाल बिल्दर रईस मियां अब्बासी ने इच्छा व्यक्त की थी। सभी पार्षदो से जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष ने बंद कमरे में एक-एक कर वार्ता की और प्रत्याशी चयन को लेकर एक नाम पर चर्चा की। इसमें गुल बशर अंसारी पर सभी ने सहमति जताई है।

उप सभापति भाजपा का होना तय

कार्यकारिणी के चुनाव पर नजर डाली जाए तो उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, कार्यकारिणी सदस्य सागर मौर्य, सलीम पटवारी, सौरभकुमार का दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया। इनकी जगह पर नई कार्यकारिणी का चुनाव होना है। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा की संख्या 10 और सपा की सिर्फ दो है। इसमें सपा पार्षद सलीम पटवारी इस बार रिटायर हो गए हैं। इनकी जगह पर सपा से एक को जगह मिलनी है।

भाजपा ने तैयार की नामों की सूची, घोषणा बाकी

बहुमत से अधिक पार्षद होने के उपसभापति भाजपा का ही होने है, और पांच कार्यकारिणी सदस्य होंगे। भाजपा के सूत्रों की बात पर गौर किया जाए तो जिन पार्षदों को कार्यकारिणी में भेजा जाना है, उनके नामों की सूची तैयार हो चुकी है। नामों की घोषणा नगर निगम के सभागार आज होने वाली बैठक की जाएगी।

आज दोबारा होगी भाजपा की बैठक, सभी पार्षद रहेंगे मौजूद

बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में नगर निगम की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बुधवार को सभी पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई गई थी, लेकिन भाजपा के दो पार्षदों के निधन के कारण शोक प्रस्ताव के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। अब यह बैठक गुरुवार को होगी। सभी 78 पार्षदों की मौजूदगी में सबसे पहले राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से बैठक की शुरुआत की। अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय ने शोक प्रस्ताव पढ़कर बताया कि छोटी बिहार की पार्षद संजू देवी और जनकपुरी वार्ड से भाजपा पार्षद आरेंद्र अरोड़ा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सभी ने दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक प्रस्ताव के दौरान ये रहे मौजूद

मेयर उमेश गौतम ने विशेष बैठक को स्थगित करने की घोषणा की। इस दौरान एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, नगर आयुक्त संर्ज कुमार मौर्य, उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, पार्षद सतीश कातिब मम्मा, मुकेश सिंघल, छंगालाल मौर्य, सपा पार्षद दल के नेता गौर सक्सेना, राजेश अग्रवाल, अब्दुलकय्यूम, मुन्ना सहित अन्य मौजूद रहे। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि विशेष बैठक शोक प्रस्ताव आने के कारण स्थगित कर दी गई है। गुरुवार को सुबह 11 बजे फिर से बैठक होगी। इसमें कार्यकारिणी के छह सदस्यं का चुनाव होगा। क्योंकि 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में छह सदस्यों का कार्यकाल दो साल पूरा हो चुका है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज