प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर में भजन संध्या से गूंजा नाथ नगरी, भक्तों ने किया नृत्य

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर खत्रियान, नाथ नगरी बरेली में बुधवार से प्रारंभ हो रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह से पहले मंगलवार की शाम भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। भजन गायक शिवम शर्मा की मधुर वाणी में सजी इस संध्या में भक्तगण भक्ति रस में डूबते नजर आए।

शिवम शर्मा ने “करुणामई कृपा कीजिए”, “श्री राधे नाम मेरी राधा रानी को”, “बाबा ओ बाबा मुझे तुझ पर भरोसा है”, “तेरी शरण में आकर मैं धन्य हो गया” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की लहरों में बहते हुए श्रद्धालु झूम उठे और मंदिर परिसर में भक्ति का अनूठा समा बंध गया।

मंदिर सेवा परिवार के प्रमुख सेवादार अमित कपूर ने जानकारी दी कि 25 जून से 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें वृंदावन से पधारे संत श्री व्योम त्रिपाठी महाराज कथा वाचन करेंगे। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी। इसके पूर्व बुधवार दोपहर 3 बजे एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

भजन संध्या के अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, सोनिया कपूर, मीनू कपूर, रीना गर्ग, शिवम कपूर, तरुण कपूर, रुक्मणी, पूर्णिमा मेहरा, रति मेहरोत्रा, रानी सक्सेना, कविता ओबराय, निखिल वर्मा, अमित खोसला, बब्बू जी, मंजू आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसकी व्यवस्था अमित कपूर द्वारा की गई थी।

पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जिससे आने वाले श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की भव्यता का संकेत मिलता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज