शाहजहांपुर में BSP का विरोध प्रदर्शन, बाबा साहब की प्रतिमा को लेकर जताया आक्रोश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शाहजहांपुर। खुटार स्थित भगवान बुद्ध पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि नलकूप विभाग द्वारा पार्क के भीतर बोर्ड लगाए जाने से संविधान निर्माता बाबा साहब और भगवान बुद्ध का अपमान हुआ है।

पार्टी जिलाध्यक्ष हरिराम कश्यप के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि खुटार के बुद्ध पार्क में लगे नलकूप विभाग के बोर्ड को तत्काल हटाया जाए, क्योंकि यह बाबा साहब की गरिमा और उनके अनुयायियों की भावनाओं का अपमान है।

हरिराम कश्यप ने बताया कि पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा वर्ष 1995 से स्थापित है, लेकिन आज तक उसे राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया। अब उसी स्थान पर नलकूप विभाग ने अपना स्वामित्व दर्शाते हुए बोर्ड लगा दिया है, जो न केवल गलत है, बल्कि बेहद आपत्तिजनक भी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कृत्य से समाज में रोष है और बाबा साहब के अनुयायी इसे सहन नहीं करेंगे।

BSP नेताओं ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज