पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल लुटेरा घायल, दोनों शातिर बदमाश गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 12 जून को कोचिंग से लौट रही छात्रा से ग्राम परोथी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। मामले में थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सोमवार रात करीब 1:30 बजे पुलिस को दोनों बदमाशों की लोकेशन ग्राम ग्रेम डेम के पास मिली। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश तस्लीम निवासी सिकलापुर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी सूरजपाल निवासी गुलशननगर को मौके से दबोच लिया गया।

मौके से पुलिस ने दो लूटे हुए मोबाइल, एक तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस, और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज