ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, गरीब रथ एक्सप्रेस रुकी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली । मीरगंज नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मौर्य नगर मंदिर के समीप डाउन लाइन पर खंभा संख्या 1340/18 के पास करीब रात्रि 9:44 बजे हुआ, जब 15280 पुरबिया एक्सप्रेस महिला को रौंदती हुई निकल गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के कारण 15210 गरीब रथ एक्सप्रेस को मौके पर रोक दिया गया है। रेलवे कर्मियों ने बताया कि जब तक ट्रैक पूरी तरह साफ नहीं होता, ट्रेन को रवाना नहीं किया जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज