बरेली बार एसोसिएशन सचिव पद का उपचुनाव 22 जुलाई को, नामांकन 4 व 5 जुलाई को

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी के निधन के बाद रिक्त हुए सचिव पद के लिए उपचुनाव की तारीख तय कर दी गई है। चुनाव मंडल द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह उपचुनाव 22 जुलाई को संपन्न होगा, जबकि नामांकन की प्रक्रिया 4 और 5 जुलाई को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चलेगी।

संयुक्त सचिव (प्रकाशन) रोहित यादव ने बताया कि यह निर्णय बार की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जो चेयरमैन एल्डर कमेटी केसी गुप्ता के निर्देश पर बार सभागार, कचहरी में हुई। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार सक्सेना (राना) ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार:

  • नामांकन पत्रों की जांच: 7 जुलाई को दोपहर 2 से 4 बजे तक
  • नाम वापसी: 8 जुलाई को दोपहर 2 से 4 बजे तक
  • अंतिम नामांकन सूची जारी: 9 जुलाई
  • मतदान: 22 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
  • मतगणना: 22 जुलाई की शाम 5:30 बजे से शुरू

सचिव पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को ₹20,000 शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई वर्तमान पदाधिकारी इस चुनाव में भाग लेना चाहता है, तो उसे अपना त्याग पत्र नामांकन के साथ संलग्न करना होगा। ऐसे इच्छुक पदाधिकारियों को 1 जुलाई तक त्याग पत्र चुनाव मंडल को सौंपना अनिवार्य होगा।

बैठक में विशंभर कुमार आनंद, राकेश कुमार सक्सेना, मोहम्मद जुबैर अमजद, रूप राम राना, अमजद सलीम समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज