बरेली: कच्चा मकान गिरा, एक ही परिवार के आठ लोग घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली

 – जिले के आंवला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर पुलिस चौकी के गांव भीमलौर में बुधवार  देर रात एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें रामनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया।

घायलों में भोजराज, चंद्रपाल, उनकी पत्नी सुनीता, और पांच बच्चे—रवि, बलवीर, मंजू, ज्योति व संजीव शामिल हैं। सभी को मलबे से निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मौके पर पहुंचे आंवला कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वहीं, सीओ नितिन कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है ।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज