राष्ट्रीय जन्मजात दोष जागरुकता अभियान के तहत क्लब फुट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। राष्ट्रीय जन्मजात दोष जागरुकता अभियान के अंतर्गत महाराणा प्रताप जिला अस्पताल, बरेली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन्मजात क्लब फुट (टेढ़े पैर) जैसी समस्याओं के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष सारस्वत, अनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव प्रदीप शर्मा, तथा अस्पताल से नरेंद्र, हनीफ सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

डॉ. पीयूष सारस्वत ने बताया कि क्लब फुट एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य जन्मजात विकृति है, जिसमें बच्चा टेढ़े पैरों के साथ जन्म लेता है। यह समस्या प्रति 800 जन्मों में से एक बच्चे में पाई जाती है। यह दोष एक या दोनों पैरों में हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि समय पर उपचार शुरू कर दिया जाए, तो बच्चे को सामान्य जीवन दिया जा सकता है। उपचार की प्रक्रिया में कास्टिंग, टेनोटॉमी (सर्जिकल हस्तक्षेप) और ब्रेसिंग शामिल हैं।

प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लब फुट, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के साथ मिलकर काम कर रही है। संस्था के माध्यम से क्लब फुट से पीड़ित बच्चों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक बुधवार को जिला अस्पताल बरेली में क्लब फुट का निशुल्क उपचार किया जाता है

कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की कि यदि उनके बच्चे में क्लब फुट जैसे लक्षण दिखें तो तत्काल जांच व इलाज कराएं, ताकि समय रहते सुधार हो सके।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment