मैक्स हॉस्पिटल नोएडा की बरेली में नई पहल – स्पाइन और जॉइंट ओपीडी सेवा शुरू

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं अब बरेली के करीब पहुंच गई हैं। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने बरेली के पांशुल फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में अपनी विशेष ऑर्थो और स्पाइन ओपीडी सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा से मरीजों को जोड़ और रीढ़ की समस्याओं का विशेषज्ञ इलाज अपने शहर में ही मिलेगा।

यह सेवा डॉ. वी. ए. सेंथिल कुमार द्वारा संचालित की जाएगी, जो मैक्स हॉस्पिटल नोएडा में ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइनल सर्जरी विभाग के डायरेक्टर हैं। वे हर महीने के तीसरे बुधवार को बरेली में शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. सेंथिल ने बताया कि जोड़ों में दर्द, सूजन, जकड़न या चोटों के कारण होने वाली समस्याएं यदि दवाओं या फिजियोथेरेपी से नियंत्रित नहीं हो पातीं, तो जॉइंट रिप्लेसमेंट एक असरदार उपाय हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सही समय पर निदान से जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।

मैक्स हॉस्पिटल नोएडा ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता, अत्याधुनिक तकनीक और कुशल सर्जनों के चलते देशभर में जाना जाता है। यहाँ नी और हिप रिप्लेसमेंट, स्पाइन सर्जरी, आर्थ्रोस्कोपी जैसी सेवाएं उन्नत स्तर पर दी जाती हैं।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment