सविता समाज को कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत : पूर्व मंत्री अताउर्रहमान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली स्थित नेहरू युवा केंद्र में रविवार को ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (AIMCEA) द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सविता, नंद, सेन और श्रीवास्तव समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व सपा विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि समाज की तरक्की शिक्षा और एकता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय को साकार करने का कार्य किया, जिन्हें सविता समाज को आत्मसात करना चाहिए। कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में मुख्यमंत्री रहते हुए पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा। अताउर्रहमान ने संविधान की उपयोगिता पर भी जोर देते हुए कहा कि उसका मूल्य तभी है जब उसे लागू करने वाले अच्छे हों।

AIMCEA के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार नंद ने सफल आयोजन के लिए बरेली इकाई को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के बच्चों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। मंडल अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि पढ़ने वाला ही अपने अधिकार को समझ सकता है।

कार्यक्रम में 101 मेधावी छात्र-छात्राओं और 11 सफल व्यापारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अभिदीप सिंह, वंशिका, दीप्ति, ममता कुमारी, युवराज श्रीवास्तव, देव श्रीवास्तव समेत कई नाम शामिल रहे। व्यापारियों में राकेश, आनंद, यशपाल, गौरव श्रीवास्तव प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment