बरेली में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, आईवीआरआई गेट नंबर-3 के पास संदिग्ध हालात में पड़ी थी लाश

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के गेट नंबर-3 के पास शुक्रवार सुबह एक अधेड़  का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गेट के पास एक अधेड़ को बेसुध पड़े देखा। पास जाकर देखा गया तो युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल IVRI प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया।

IVRI के कर्मचारी व इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के इलाके में पहचान कराने की कोशिशें शुरू कीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि युवक की पहचान और मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

इज्जतनगर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो, तो वह तत्काल थाना इज्जतनगर से संपर्क करे।।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज