अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं संग संवाद में बोले धर्मपाल सिंह – ‘सरकारी योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचनी चाहिए

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझते हुए सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे।

 

वह शुक्रवार को होटल ग्रैंड निर्वाण, नैनीताल रोड पर आयोजित अनुसूचित जाति कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। संवाद के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी की।

इससे पूर्व सैटेलाइट बस स्टैंड पर उनका भव्य स्वागत हुआ, जिसमें महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विष्णु शर्मा, विपिन भास्कर, बंटी ठाकुर, अजय चौहान समेत कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी अभियान तय रणनीति के अनुरूप बूथ स्तर तक पहुंचने चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवास करें और संगठन की नीति एवं योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं।

इस मौके पर सांसद छत्रपाल गंगवार, ब्रज क्षेत्र महामंत्री राकेश मिश्रा अनवा, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आवंला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज