सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ,पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिपाही मुकेश त्यागी का शराब पीने को लेकर अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था । जब मुकेश त्यागी के घर मे शव पड़े होने की सूचना मिली तब घर मे ना उनकी पत्नी और ना बेटी थी।

 

पुलिस ने मोबाइल से पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेजने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक संभल जिले की चंदौसी का रहने वाला है। वह अपने पिता की मौत के बाद आश्रित कोटे में नौकरी लगा था।

मकान मालिक वीरेंद्र ने बताया कि मुकेश त्यागी उनके मकान में 11 महीने से किराए पर अपनी पत्नी बेटी के साथ रह रहे थे । आज जब वह किराया लेने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुकेश त्यागी मृत अवस्था मे है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

एसपी सिटी मानुष पारीक सहित पहुंचे एसएसपी अनुराग आर्य ने घटना स्थल का निरीक्षण दिया। इस मीडिया से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि सिपाही मुकेश त्यागी की पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है मगर उनका नंबर बंद जा रहा है। पति पत्नी के बीच शराब को लेकर भी झगड़ा होता था। वहीं एसएसपी ने मुकेश के सिर में किसी ठोस वस्तु के लगने की आशंका भी व्यक्त की । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है ।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज