करंट की चपेट में आने से अज्ञात की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में  एक अज्ञात युवक की मौत बिजली करंट लगने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक एचटी लाइन से पेड़ में करंट उतरने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच लग रही है। शव की हालत और पहनावे से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक कबाड़ बीनने का काम करता होगा। जब वह कबाड़ बीनने गया होगा तभी वह करंट की चपेट में आ गया होगा । शव जला होने के कारण शिनाख्त होने में दिक्कत आ रही है।

फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आस-पास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और उसके पहचान के लिए प्रयास कर रही है। शव की तस्वीरें अन्य थानों को भेजी गई हैं, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।

इज्जतनगर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इज्जत नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि इज्जत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव बरामद हुआ हैं । युवक की मौत एचटी लाइन के द्वारा पेड़ में करंट उतर जाने से युवक बिजली करंट की चपेट में आ गया । पुलिस शव के शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज