अश्लील कमेंट की शिकायत पर दबंगो ने घर में घुसकर पीटा,दो घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़।पति की गैर मौजूदगी में घर में बच्चों के साथ रह रही महिला से पड़ोसी युवक गन्दे गन्दे इशारे कर अश्लील कमेंट करता है।पीड़िता ने शिकायत आरोपी की पत्नी से की तो आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के घर में घुसकर लोहे की राड से हमला कर दिया।

 

हमले में सिर में चोट लगने से दो लोग घायल हो गए।शिकायत पर पुलिस ने पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।कस्बे के मोहल्ला कंचन कुंआ निवासी आसिया पत्नी बहीद अहमद ने पुलिस को बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है।

 

घर पर वह बच्चों के साथ रहती है।पति की गैर मौजूदगी में मोहल्ले का ही शकील पुत्र दबीर गन्दे गन्दे इशारे कर अश्लील कमेंट करता है।जिसकी शिकायत दो जून को पीड़िता ने आरोपी की पत्नी साइस्ता से की।तो साइस्ता उल्टा झगड़ा फसाद करने लगी ।पीड़िता शिकायत कर अपने घर चली आई थी क्योंकि उसके घर पर मायके से उसके भाई आए हुए थे।

 

इसी बीच रात्रि में आरोपी शकील अपने परिवार के जलील अहमद,शानू,साइस्ता,व निजामुद्दीन के साथ हाथों में लोहे की राड लेकर पीड़िता के घर में घुस आए।आते ही आरोपियों ने  पीड़िता से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता के भाइयों ने बीच बचाव की कोशिश की तो हमला वरों ने पीड़िता के भाई अब्दुल सलाम और इमरान के सिर में लोहे की राड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज